Property: घर खरीदना भारत में सपने की तरह है। ज्यादातर लोग घर खरीदने के साथ ही जल्द शिफ्ट होने का प्लान करते हैं। लेकिन अगर ये विश 10 साल तक भी पूरा न हो? तो कैसा लगेगा? घर खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपये देने के 10 साल बीतने के बाद भी घर का कब्जा नहीं मिला, ये मामला गुड़गांव के होम बायर का है। हालांकि, अब ये गलती बिल्डर को भारी पड़ी। अब बिल्डर 10 साल इंतजार कराने के लिए होमबायर को 1 करोड़ की जगह 2.26 करोड़ रुपये चुकाएगा। गुरुग्राम में फ्लैट खरीदने का सपना देखने वाले एक कपल को 10 सालों तक बिल्डर की देरी और झूठे वादों का सामना करना पड़ा। 2013 में 1.16 करोड़ रुपये के फ्लैट के लिए बुकिंग कराने के बाद भी, उन्हें न फ्लैट मिला और न ही पैसे वापिस मिले। इसके उलट, बिल्डर ने उन्हें बार-बार दूसरे प्रोजेक्ट में पैसा निवेश करने के लिए मना लिया।
