Adani Group को हाल ही में मुंबई में मोतीलाल नगर के रीडेवलपमेंट का प्रोजेक्ट मिला है। गोरेगांव (वेस्ट) में इस रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए अदाणी ग्रुप ने 36,000 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा बोली लगाई है। यह मुंबई में अदाणी ग्रुप का तीसरा बड़ा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। रियल एस्टेट ऑब्जर्वर्स का मानना है कि अदाणी ग्रुप तेजी से मुंबई के विशाल रियल एस्टेट बाजार में, खासकर कि रीडेवलपमेंट के मामले में एक "पावर हब" बन रहा है।
