Amrapali projects : सुप्रीम कोर्ट ने सात बैंकों के कंसोर्शियम को 28 मार्च को आम्रपाली ग्रुप (Amrapali Group) की परियोजनाओं के लिए 1,500 करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दिए हैं। यह रकम मंगलवार, 29 मार्च 2022 तक जारी की जानी है। इससे मुश्किलों से जूझ रहे आम्रपाली ग्रुप के अटके रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स जल्द शुरू होने की उम्मीद हैं।
