Get App

7 करोड़ के फ्लैट खरीदने के लिए DLF के ऑफिस में उमड़ी भीड़! 3 दिन में बिके 1,137 घर

वीकेंड इन्वेस्टिंग के फाउंडर आलोक जैन ने DLF ऑफिस में कतार में खड़े लोगों की एक तस्वीर शेयर की और ट्वीट किया, "रियल एस्टेट में मंदी कहां है?" बाद में, जैन ने कहा कि एक DLF ब्रोकर ने उन्हें बताया कि 1,137 फ्लैट्स का पूरा प्रोजेक्ट तीन दिनों में बिक गया। हर एक फ्लैट की 7 करोड़ रुपए है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2023 पर 9:44 PM
7 करोड़ के फ्लैट खरीदने के लिए DLF के ऑफिस में उमड़ी भीड़! 3 दिन में बिके 1,137 घर
7 करोड़ के फ्लैट खरीदने के लिए DLF के ऑफिस में उमड़ी भीड़

रियल एस्टेट प्रमुख DLF ने गुड़गांव (Gurgaon) में एक नया लक्जरी प्रोजेक्ट (Luxury Project) शुरू किया। कंपनी का ये नया प्रोजेक्ट खरीदारों के बीच काफी पॉपुलर साबित हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी के दफ्तर में इन दिनों ऐसे लोगों काफी भीड़ देखने को मिली, जो इस प्रोजेक्ट में रुचि रखते हैं। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल है। उम्मीद है कि कंपनी तीन दिनों के भीतर 1,137 फ्लैट बेच देगी।

वीकेंड इन्वेस्टिंग के फाउंडर आलोक जैन ने DLF ऑफिस में कतार में खड़े लोगों की एक तस्वीर शेयर की और ट्वीट किया, "रियल एस्टेट में मंदी कहां है?"

बाद में, जैन ने कहा कि एक DLF ब्रोकर ने उन्हें बताया कि 1,137 फ्लैट्स का पूरा प्रोजेक्ट तीन दिनों में बिक गया। हर एक फ्लैट की 7 करोड़ रुपए है।

आर्बर नाम का ये प्रोजेक्ट लगभग 10 सालों के बाद DLF का पहला हाई-राइज कॉन्डोमिनियम है। कंपनी का आखिरी प्रोजेक्ट, क्रेस्ट और कैमेलियास था। कंपनी DLF सिटी, न्यू गुड़गांव और पंचकुला में लो राइज इंडिपेंडेंट फ्लोर के जरिए कैश जनरेट करने पर ध्यान दे रही है। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कुछ ट्विटर यूजर्स ने कहा कि ज्यादातर फ्लैट दलालों ने खरीदे होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें