Get App

DDA Karmayogi Awaas Yojana: 33 लाख वाले 1 BHK बहुत तेजी से बिक रहे! DDA की इस सरकारी फ्लैट स्कीम में साइज, प्राइस, लास्ट डेट सब जानिए

DDA Karmayogi Awaas Yojana: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की 'कर्मयोगी आवास योजना' को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। DDA ने सरकारी और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए शुरू की गई कर्मयोगी आवास योजना की अवधि बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी है। योजना को मिल रही भारी मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 8:23 AM
DDA Karmayogi Awaas Yojana: 33 लाख वाले 1 BHK बहुत तेजी से बिक रहे! DDA की इस सरकारी फ्लैट स्कीम में साइज, प्राइस, लास्ट डेट सब जानिए
DDA Karmayogi Awaas Yojana: 'कर्मयोगी आवास योजना' में आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2026 तक है

DDA Karmayogi Awaas Yojana: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की चर्चित 'कर्मयोगी आवास योजना' को सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बढ़ती मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने DDA Karmayogi Awaas Yojana की अवधि 30 जून 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है। यह योजना नरेला के पॉकेट-6, 9 और 13 तथा ए1-ए4 सेक्टर में विकसित की गई है। DDA ने सरकारी और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए कर्मयोगी आवास योजना शुरू की है।

इस योजना को मिल रही भारी मांग को देखते हुए डेट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। नरेला स्थित इस परियोजना में 1, 2 और 3 बीएचके फ्लैट उपलब्ध हैं, जिन पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। डीडीए के अनुसार, परियोजना में निर्मित फ्लैट विशाल शहरी वन (अर्बन फॉरेस्ट) के सामने स्थित हैं।

इससे निवासियों को साफ वातावरण के साथ आधुनिक शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। योजना के तहत 1 बीएचके फ्लैट की शुरुआती कीमत 33.63 लाख रुपये, 2 बीएचके की 75.55 लाख रुपये और 3 बीएचके की 106.45 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इन कीमतों में 25 प्रतिशत की छूट का लाभ भी शामिल है।

1 बीएचके फ्लैट की भारी मांग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें