Dubai: दुबई अपनी भव्यता और शानदार लाइफ स्टाइल के लिए मशहूर है। इस शहर में दुनिया भर के अरबपतियों का घर है। कई कारोबारियों में यहां की प्रॉपर्टी में भारी निवेश किया है। पाम जुमेरा (Palm Jumeirah) पर अपार्टमेंट, विला और बंगलों की कीमत करोड़ों में है। ऐसे ही दुबई के जुमेरा बे द्वीप (Jumeirah Bay Island) में 24,500 स्क्वायर फीट का प्लॉट रिकॉर्ड 125 मिलियन दिरहम यानी करीब 278 करोड़ रुपये में बिका है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस शख्स ने इस प्लॉट को खरीदा है। वो मूल रूप से दुबई का निवासी नहीं है। उसने अपने फैमिली के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यह प्लॉट खरीदा है। वो यहां पर घर बनाना चाहता है।
