Get App

Flipkart 5,600 करोड़ रुपये अपने 19,000 एंप्लॉयीज में बांटेगी, इस खबर से बेंगलुरु की रियल एस्टेट कंपनियों के चेहरे खिले

फ्लिपकार्ट ने इस हफ्ते की शुरुआत में एंप्लॉयीज को पैसे देने शुरू कर दिए हैं।अनुमान लगाया जा रहा है कि 5,600 करोड़ में से करीब आधा पैसा एंप्लॉयीज प्रॉपर्टी खरीदने पर खर्च कर सकते हैं। बेंगलुरु के बेलंदूर इलाके में फ्लिपकार्ट का ऑफिस है। इस इलाके में 4 BHK और विला की मांग है, जिनकी कीमतें 3.5 से 5 करोड़ रुपये के बीच है। इस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ सकती हैं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 11:18 AM
Flipkart 5,600 करोड़ रुपये अपने 19,000 एंप्लॉयीज में बांटेगी, इस खबर से बेंगलुरु की रियल एस्टेट कंपनियों के चेहरे खिले
Bengaluru के बेलंदूर इलाके में जिन रियल एस्टेट कंपनियों के अपार्टमेंट्स हैं, उनमें Adarsh, Mantri, Embassy और Prestige शामिल हैं।

FlipKart ने अपने करीब 19,000 एप्लॉयीज को 5,600 करोड़ रुपये बांटने का फैसला किया है। इस खबर से रियल एस्टेट कंपनियों के चेहरे खिल गए हैं। रियल एस्टेट इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसमें से काफी पैसा रियल एस्टेट सेक्टर में आ सकता है। उनका मानना है कि फ्लिपकार्ट के कई एप्लॉयीज अगले कुछ महीनों में बेंगलुरु में 2,800 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने इस हफ्ते की शुरुआत में एंप्लॉयीज को पैसे देने शुरू कर दिए हैं। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि 5,600 करोड़ में से करीब आधा पैसा एंप्लॉयीज प्रॉपर्टी खरीदने पर खर्च कर सकते हैं।

2,800 करोड़ का निवेश प्रॉपर्टी में हो सकता है

Zapkey के को-फाउंडर संदीप रेड्डी ने कहा, "रियल एस्टेट मार्केट में आधा पैसा आने का मतलब है कि फ्लिपकार्ट के एंप्लॉयीज अगले कुछ महीनों में बेंगलुरु में 2,800 करोड़ रुपये मूल्य की प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।" Flipkart ने दिसंबर में कहा था कि कंपनी से PhonePe के अलग होने के बाद वह एंप्लॉयीज को एकमुश्त अमाउंट का पेमेंट करेगी। यह कंपनसेशन फ्लिपकार्ट के शेयरों में फोनपे की वैल्यू के बराबर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें