Get App

GDA: गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी बेच करही है कम दाम में फ्लैट्स! यहां करें अप्लाई

Ghaziabad Development Authority: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अपने बिना बिके फ्लैटों की सेल शुरू की है। ये घर 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिल रहे हैं हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2024 पर 3:49 PM
GDA: गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी बेच करही है कम दाम में फ्लैट्स! यहां करें अप्लाई
Ghaziabad Development Authority: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अपने बिना बिके फ्लैटों की सेल शुरू की है।

Ghaziabad Development Authority: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अपने बिना बिके फ्लैटों की सेल शुरू की है। ये घर 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिल रहे हैं हैं। जीडीए ने 8 अगस्त को अलग-अलग आवासीय योजनाओं के तहत इन फ्लैटों की सेल शुरू की थी। हालांकि, इन योजनाओं के तहत 1,748 फ्लैट्स, जिनकी कुल कीमत 500 करोड़ रुपये से अधिक है, अभी तक नहीं बिके हैं। इन फ्लैट्स की कीमत 5.7 लाख रुपये से लेकर 69.42 लाख रुपये तक थी, जो कुछ साल पहले बिक नहीं पाए थे।

जीडीए के सचिव राजेश सिंह ने बताया कि इस बार इस योजना को 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर 8 अगस्त से शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि अब तक जीडीए को इस योजना के लिए खरीदारों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। योजना की शुरुआत के बाद से अब तक 127 फ्लैट्स, जिनकी कुल कीमत 29.5 करोड़ रुपये है, बेचे जा चुके हैं। पहले महीने में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद जीडीए ने भविष्य में और भी ऐसे कैंप आयोजित करने की योजना बनाई है।

खरीदारों को फ्लैट की कुल कीमत का 10 प्रतिशत जमा करने के बाद मौके पर ही कब्जा दे दिया गया है। साथ ही, खरीदारों के लिए लोन संबंधी सहायता के लिए कैंप में बैंकिंग स्टॉल भी लगाए गए हैं।

योजनाओं में बेचे गए फ्लैट्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें