इंडियन क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने मुंबई में अपना एक अपार्टमेंट 17.58 करोड़ रुपये में बेचा है। इस बात की जानकारी Zapkey.com के डॉक्मेंट्स से मिली है। जेबीसी इंटरनेशनल एलएलपी (JBC International LLP) ने इस अपार्टमेंट को खरीदा है। यह डील 18 नवंबर 2021 को हुई। यह अपार्टमेंट का एरिया करीब 2830 वर्गफुट है और अंधेरी वेस्ट के रुस्तमजी एलिमेंट्स (Rustomjee Elements) के 9वीं मंजिल में स्थित है। बता दें कि हरभजन सिंह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान नहीं किया है।
