करीब दो साल से ज्यादा समय के बाद कंपनियां फिर से अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुला रही हैं। इससे घर से ऑफिस का काम (WFH) कर रहे एंप्लॉयीज अब उन शहरों में लौटने लगे हैं, जहां उनके ऑफिसेज हैं। इस वजह से बेंगलुरु, मुंबई और पुणे जैसे शहरों में घर की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने से घरों का किराया बढ़ गया है। NoBroker की स्टडी से यह जानकारी मिली है। नोब्रोकर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो लोगों को किराए के घर तलाशने में मदद करता है।
