Home Sales 2022: होम लोन में बढ़ोतरी के बाद घरों की बिक्री में उठाल आया है। इस साल यानी 2022 में देश के बड़े 7 शहरों में घरों की बिक्री 3.65 यूनिट के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है। यह बिक्री 8 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। घरों की बिक्री का पिछला रिकॉर्ड साल 2014 में बना था। अब यह रिकॉर्ड टूट गया है। साल 2014 में 3.43 लाख यूनिट बिके थे। रियल एस्टेट सर्विसेज कंपनी एनारॉक (ANAROCK) ने इस बात की जानकारी दी है। इन 7 बड़े शहरों में सालाना आधार (Y-o-Y) पर घरों की बिक्री 54 फीसदी का इजाफा हुआ है।
