Get App

राकेश झुनझुनवाला ने कैसे मालाबार हिल पर 13 मंजिला अपना घर बनाया, जानिए पूरी कहानी

राकेश झुनझुनवाला ने कैसे 4 साल के इंतजार के बाद एक 13 मंजिला इमारत खरीदी और समुद्र किनारे अपना घर बनाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2022 पर 4:38 PM
राकेश झुनझुनवाला ने कैसे मालाबार हिल पर 13 मंजिला अपना घर बनाया, जानिए पूरी कहानी
राकेश झुनझुनवाला ने कैसे मालाबार हिल पर 13 मंजिला इमारत खरीदी

मुंबई के मालाबार हिल पर एक छोटी और खूबसूरत इमारत थी जिसका नाम रिजवे अपार्टमेंट (Ridgeway Apartment) था। इस बिल्डिंग में सिर्फ 12 अपार्टमेंट थे जिन्हें दो बड़े मल्टीनेशनल बैंकों ने खरीद रखा था। इन बैंकों के बड़े अधिकारी जब मुंबई आते थे तो इस इमारत में रुकते थे। इस इमारत को मैं इसलिए जानता हूं क्योंकि मेरे एक रिश्तेदार कुछ साल तक इस बिल्डिंग में रहते थे। मुझे अब भी याद है कि ये अपार्टमेंट काफी बड़े थे और इनकी छतें ऊंची-ऊंची थीं। फ्लैट का लेआउट शानदार था और बालकनी से मरीन ड्राइव का मनोहर नजारा दिखता था। अगर डेनसिटी की बात करें तो आसपास के इलाकों के मुकाबले इसकी डेनसिटी या आबादी सबसे कम थी।

साल 2013 में एक बैंक स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने अपने 6 अपार्टमेंट बेचने का फैसला किया। ये फ्लैट बेचने की जिम्मेदारी रियल्टी सेक्टर के स्पेशलिस्ट को दी गई। इस बात पर चर्चा की गई कि ये फ्लैट एकसाथ बेचे जाए या अलग-अलग लोगों को। साफ तौर पर बैंक ने माना कि इंडिविजुअल अपार्टमेंट्स के बजाय बिल्डिंग के फ्लैट्स की वैल्यू ज्यादा है। लिहाजा स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने एक अमीर परिवार को 6 फ्लैट बेचने का फैसला किया। जबकि यह परिवार पूरी बिल्डिंग के फ्लैट्स खरीदना चाहता था।

इसी दौरान एक अरबपति शेयर निवेशक घर खरीदने की तैयारी में थीं। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि राकेश झुनझुनवाला थे। वह सिर्फ एक या दो अपार्टमेंट नहीं खरीदना चाहते थे बल्कि पूरी बिल्डिंग अपने लिए लेना चाहते थे। राकेश झुनझुनवाला अभी जिस बिल्डिंग में रहते थे वहां कई अपार्टमेंट थे लेकिन फ्लैट बेचने वाले बहुत कम लोग थे।

वहीं दूसरी तरफ मालाबार हिल का रिजवे अपार्टमेंट में केवल 12 फ्लैट थे और मालिक सिर्फ दो थे। एक स्टैंडर्ड चार्टर्ड और दूसरा HSBC. पूरी बिल्डिंग को खरीदने के लिए राकेश झुनझुनवाला को सिर्फ दो विक्रेताओं को समझाना था। जबकि स्टैंडर्ड चार्टर्ड पहले ही अपने 6 फ्लैट बेचने को तैयार था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें