Get App

Infosys के संस्थापक के बेटे श्रीराम नाडाथुर ने 11.6 करोड़ में बेची बेंगलुरू की आवासीय संपत्ति

बेंगलुरू के कोरमंगला को billionaires boulevard के रूप में जाना जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2022 पर 6:51 PM
Infosys के संस्थापक के बेटे श्रीराम नाडाथुर ने 11.6 करोड़ में बेची बेंगलुरू की आवासीय संपत्ति
करीब 10 हजार वर्ग फुट की ये संपत्ति ऊर्जा पार्टनर्स को बेची गई

इंफोसिस लिमिटेड (Infosys Ltd) के सह-संस्थापक एनएस राघवन (NS Raghavan) के बेटे और नाडाथुर यूके लिमिटेड (Nadathur UK Ltd) के सीईओ श्रीराम नाडाथुर ने बेंगलुरू के कोरमंगला इलाके में एक आवासीय संपत्ति 11.6 करोड़ रुपये में बेची है। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डेटा एकत्र करने वाले Zapkey द्वारा प्राप्त किए गए दस्तावेजों से ये जानकारी मिली है।

कोरमंगला के तीसरे ब्लॉक में 9480 वर्ग फुट की संपत्ति ऊर्जा पार्टनर्स (Urja Partners) को बेची गई है। 13 जनवरी को सेल डीड पर हस्ताक्षर किए गए। कोरमंगला को बेंगलुरु में अरबपतियों की बस्ती (billionaires’ boulevard) के रूप में जाना जाता है। इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी (Infosys co-founder Nandan Nilekani), नारायण हेल्थ की डॉ देवी शेट्टी ( Dr Devi Shetyy of Narayana Health), फ्लिपकार्ट के संस्थापक सचिन और बिन्नी बंसल (Flipkart founders Sachin and Binny Bansal) सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों की कोरमंगला में संपत्ति है।

Zapkey के सह-संस्थापक संदीप रेड्डी ने कहा, "बेंगलुरू में कोरमंगला आवासीय स्थान एक बहुत ही लोकप्रिय स्थान है और हाल के दिनों में यहां कुछ सौदे होते हुए देखे गये हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें