Get App

लग्जरी फ्लैट्स खरीदने में लोगों की ज्यादा दिलचस्पी, जानिए क्या कहती है जेएलएल इंडिया की रिपोर्ट 

जेएलएल की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां एक तरफ एक करोड़ रुपये से कम कीमत वाले घरों की बिक्री घटी है वही 1 करोड़ और इससे ज्यादा कीमत वाले घरों की बिक्री 6 फीसदी बढ़ी है। जनवरी से जून के दौरान कुल 82,972 प्रीमियम फ्लैट्स की बिक्री हुई, जबकि इस दौरान एफोर्डेबल घरों की बिक्री 51,804 यूनिट्स रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2025 पर 5:44 PM
लग्जरी फ्लैट्स खरीदने में लोगों की ज्यादा दिलचस्पी, जानिए क्या कहती है जेएलएल इंडिया की रिपोर्ट 
घरों की कुल बिक्री में प्रीमियम फ्लैट्स की हिस्सेदारी 62 फीसदी हो गई है।

घर खरीदने वाले ग्राहकों की पसंद बदल रही है। हाल तक घर खरीदारों की ज्यादा दिलचस्पी किफायती घर खरीदने में होती थी। अब लोग बेहतर सुविधाओं वाला ऐसा घर खरीदना चाहते हैं, जो उनके लाइफस्टाइल में चार चांद लगा दे। इसका संकेत घरों की बिक्री के डेटा से मिला है। 2025 के पहले छह महीनों में 1 करोड़ रुपये से कम कीमत वाले घरों की सेल्स 32 फीसदी गिरी है। जेएलएल इंडिया की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

बड़े शहरों में लग्जरी फ्लैट्स की सेल्स ग्रोथ तेज

JLL India की यह रिपोर्ट 7 शहरों में घरों की सेल्स के डेटा पर आधारित है। इनमें मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर), दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे शामिल हैं। इन शहरों में इस साल जनवरी से जून के दौरान कुल 1,34,776 फ्लैट्स की बिक्री हुई। यह 2024 के मुकाबले 13 फीसदी कम है। इस डेटा में अधूरे घर, विला और प्लॉट शामिल नहीं हैं।

कुल बिक्री में लग्जरी घरों की 50% से ज्यादा हिस्सेदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें