Get App

KKR और OTPP हाईवेज इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट में 6000 करोड़ निवेश करेंगी

एचआईटी इनविट दो बड़े रोज प्रोजेक्ट्स का अधिग्रहण करने जा रहा है। इन दो बड़े रोज प्रोजेक्ट्स की वैल्यू 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। यह इनविट पीएनसी इंफ्राटेक से 12 रोड का अधिग्रहण भी कर रहा है, जिसकी वैल्यू 9,000 करोड़ रुपये है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 17, 2024 पर 4:23 PM
KKR और OTPP हाईवेज इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट में 6000 करोड़ निवेश करेंगी
यह इनविट पीएनसी इंफ्राटेक से 12 रोड का अधिग्रहण भी कर रहा है, जिसकी वैल्यू 9,000 करोड़ रुपये है।

केकेआर और ओंटेरियो टीचर्स पेंशन फंड (ओटीपीपी) हाईवेज इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (एचआईटी) में 5,000-6,000 करोड़ रुपये इनवेस्ट करना चाहते हैं। एचआईटी के पास कई रोड प्रोजेक्ट्स हैं, जिसे वह ऑपरेट करता है। इस मामले से जुड़े लोगों ने मनीकंट्रोल को इस बारे में बताया है। केकेआर प्राइवेट इक्विटी फंड है, जबकि ओटीपीपी कनाडा का पेंशन फंड है। केकेआर एचआईटी इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) का स्पॉन्सर है, जबकि ओटीपीपी इसका दूसरा सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है।

पीएनसी इंफ्राटेक से भी 12 रोड का अधिग्रहण

एचआईटी इनविट (HIT InviT) दो बड़े रोज प्रोजेक्ट्स का अधिग्रहण करने जा रहा है। केकेआर ओटीपीपी के निवेश का इस्तेमाल इस अधिग्रहण के लिए होगा। इन दो बड़े रोज प्रोजेक्ट्स की वैल्यू 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। यह इनविट पीएनसी इंफ्राटेक से 12 रोड का अधिग्रहण भी कर रहा है, जिसकी वैल्यू 9,000 करोड़ रुपये है। केकेआर-पीएनसी के बीच एग्रीमेंट का ऐलान जनवरी में हुआ था। इसके पोर्टफोलियो में कई रोड प्रोजेक्ट्स है, जिन्हें NHAI से एप्रूवल का इंतजार है। यह एप्रूवल जल्द मिल जाने की उम्मीद है।

एक टोल रोड यूपी स्टेट हाईवेज अथारिटी का

सब समाचार

+ और भी पढ़ें