Get App

LDA का लग्जरी सरकारी फ्लैट लॉटरी सिस्टम से लेने का मौका, 2340sqft साइज की लेक व्यू प्रॉपर्टी का रेट, बाकी डिटेल जानिए

Home Prices in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने सपनों का घर पाने का सुनहरा मौका आया है। Lucknow Development Authority (LDA) ने 'लेक व्यू अपार्टमेंट्स' नाम से एक प्रीमियम आवासीय योजना शुरू की है। इसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस 3BHK+ सर्वेंट रूम वाले फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 30, 2026 पर 4:15 PM
LDA का लग्जरी सरकारी फ्लैट लॉटरी सिस्टम से लेने का मौका, 2340sqft साइज की लेक व्यू प्रॉपर्टी का रेट, बाकी डिटेल जानिए
Lake View Apartments: लखनऊ में लॉटरी आधारित विशेष प्रीमियम अपार्टमेंट योजना लॉन्च हुई है

Home Prices in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर के विराज खंड में घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहर के प्रतिष्ठित एरिया विराज खंड, गोमती नगर में 'लेक व्यू अपार्टमेंट्स (Lake View Apartments)' योजना लॉन्च की है। यह प्रीमियम आवासीय परियोजना आधुनिक सुविधाओं और बेहतरीन लोकेशन के साथ लोगों को अपना घर खरीदने का अवसर दे रही है।

इसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस 3BHK+ सर्वेंट रूम वाले फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के तहत 646 प्रीमियम 3BHK+ सर्वेंट रूम अपार्टमेंट्स उपलब्ध हैं। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 2340 वर्ग फुट है। इसकी शुरुआती कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक रखी गई है। अपार्टमेंट्स से झील का सुंदर दृश्य दिखाई देता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

फ्लैट की कीमत

इस योजना के तहत कुल 646 प्रीमियम अपार्टमेंट्स बनाए गए हैं। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 2340 वर्ग फुट है। इसकी शुरुआती कीमत 1.13 करोड़ रुपये रखी गई है। परियोजना विराज खंड, गोमती नगर में स्थित है, जो शहर के सबसे विकसित और पसंदीदा आवासीय क्षेत्रों में गिना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें