Get App

MahaRERA ने महाराष्ट्र में 14 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को भेजा नोटिस, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दिया था विज्ञापन

स्टेट रियल एस्टेट रेगुलेट ने दो हफ्ते पहले ऐसे डेवलपर्स के खिलाफ एक अभियान की घोषणा की थी, जो MahaRERA रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाए बिना अपने प्रोजेक्ट का प्रचार कर रहे हैं। एक बयान में, इसने कहा, “MahaRERA ने राज्य के अलग-अलग अखबारों में MahaRERA रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना छपे ऐसे विज्ञापनों का नोटिस लेने के बाद 14 प्रोजेक्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है"

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2023 पर 8:38 PM
MahaRERA ने महाराष्ट्र में 14 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को भेजा नोटिस, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दिया था विज्ञापन
MahaRERA ने महाराष्ट्र में 14 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को भेजा नोटिस

महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेगुलेटर अथॉरिटी (MahaRERA) ने 17 मार्च को कहा कि उसने 14 रियल एस्टेट प्रोजेक्टस के डेवलपर्स को MahaRERA रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना एडवरटाइजमेंट पब्लिश करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें मुंबई में पांच, पुणे में तीन, नागपुर में दो और नासिक और औरंगाबाद में एक-एक प्रोजेक्ट शामिल है। हालांकि, अभी तक डेवलपर्स के नाम जारी नहीं किए गए हैं।

स्टेट रियल एस्टेट रेगुलेट ने दो हफ्ते पहले ऐसे डेवलपर्स के खिलाफ एक अभियान की घोषणा की थी, जो MahaRERA रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाए बिना अपने प्रोजेक्ट का प्रचार कर रहे हैं।

एक बयान में, इसने कहा, “MahaRERA ने राज्य के अलग-अलग अखबारों में MahaRERA रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना छपे ऐसे विज्ञापनों का नोटिस लेने के बाद 14 प्रोजेक्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।"

इसने आगे कहा, "इन सभी को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस की तारीख से सात दिन का समय दिया गया है। खामियों को तय समय के भीतर ठीक किए जाने की उम्मीद है और सही प्रतिक्रिया नहीं देने वाले डेवलपर्स के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें