Get App

Noida News: बकाए पैसे नहीं जमा करने पर अथॉरिटी का बिल्डरों के खिलाफ एक्शन, करोड़ों के प्लाट का आवंटन रद्द

Noida Authority: बकाया ना चुकाने पर नोएडा अथॉरिटी ने सात फर्मों के आवंटन को रद्द कर दिया है। जिसमें दो कमर्शियल और पांच संस्थागत संपत्तियां शामिल है। जो प्लॉट रद्द किए गए हैं। उनके बकायेदारों पर करीब 15 करोड़ रुपये बकाया था। अथॉरिटी की ओर से नोटिस देने के बाद भी बकाए पैसे नहीं भरे जा रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2024 पर 1:30 PM
Noida News: बकाए पैसे नहीं जमा करने पर अथॉरिटी का बिल्डरों के खिलाफ एक्शन, करोड़ों के प्लाट का आवंटन रद्द
Noida Authority: बकाया नहीं चुकाने पर नोएडा अथॉरिटी सात फर्मों के आवंटन को रद्द कर दिया है

नोएडा अथॉरिटी ने नोटिस के बाद भी बकाया ना चुकाने वाले सात फर्मों पर बड़ी कार्रवाई की है। नोएडा अथॉरिटी ने एक्शन लेते हुए सात प्लॉट के आवंटन निरस्त कर दिया है। अथॉरिटी ने दो कमर्शियल परियोजनाओं और पांच संस्थागत परियोजनाओं सहित सात फर्मों को किए गए आवंटन को रद्द कर दिया है। अथॉरिटी की ओर से बार-बार चेतावनी के बावजूद इन फर्मों ने अपने वित्तीय बकाए का भुगतान नहीं किया था। इन पर करीब 15 करोड़ तक का बकाया है।

बता दें कि यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब नोएडा अथॉरिटी ने उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर वित्तीय डिफॉल्टर्स के खिलाफ अभियान शुरू किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 27 अक्टूबर, 2024 को नोएडा प्राधिकरण को उन लोगों के आवंटन रद्द करने का निर्देश दिया था, जो बार-बार नोटिस के बावजूद अपना बकाया नहीं चुका रहे हैं।

बकाया न चुकाने पर आवंटन रद्द किया

इस कार्रवाई पर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लोकेश एम ने बताया कि, "हमने बुधवार को दो व्यावसायिक संपत्तियों का आवंटन रद्द कर दिया है क्योंकि प्राधिकरण द्वारा उन्हें अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करने के बावजूद फर्म वित्तीय बकाया चुकाने में विफल रहे। हम उनके आवंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आवंटन रद्द कर रहे हैं, जो आदतन डिफॉल्टर हैं और बकाया चुकाने की जहमत नहीं उठाते हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें