Property: दिल्ली- NCR में आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है। अब जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का मौका जल्द ही मिलने वाला है। जहां घर बना सकते हैं। इस योजना में किश्तों में पेमेंट नहीं करना होगा। एकमुश्त रकम चुकानी होगी। यमुना अथॉरिटी जल्द ही रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम (Yeida Plot Scheme 2023) लॉन्च कने की तैयारी में है। यमुना अथॉरिटी ने उत्तर प्रदेश रेरा में इस योजना के लिए अप्लाई कर दिया है। जैसे मंजूरी मिल जाएगी। प्लांट्स का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा। इंडस्ट्रियल प्लॉट भी दिए जाएंगे।
