रेमंड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया का कहना है कि मुंबई में बड़े पैमाने पर जो रियल एस्टेट रीडेवेलपमेंट हो रहा है, उसके चलते किराया आम स्पीड से अधिक तेज ऊपर भाग रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे पूरा बाजार प्रभावित हो सकता है क्योंकि रीडेवलपमेंट के दौरान हजारों लोग अस्थायी तौर पर रहने के लिए किराए के घर की तलाश करेंगे और डेवलपर्स इन प्रोजेक्ट्स को हासिल करने के लिए अधिक बोली लगा सकते हैं। गौतम सिंघानिया का कहना है कि रियल एस्टेट मार्केट को चलता रहेगा लेकिन यह सुनिश्चित करना काफी अहम है कि अच्छा प्रोडक्ट अच्छे भाव पर ही ताकि विकास की रफ्तार टिकाऊ रहे। उन्होंने मनीकंट्रोल से बातचीत में ये बातें कहीं।
