Get App

15 साल की टीवी एक्ट्रेस ने मुंबई में खरीदा आशियाना, शेयर की तस्वीरें

टीवी शो ‘ये है मोहबबतें’ से सुर्खियों में आई क्यूट एक्ट्रेस रुहानिका धवन ने हाल ही में मुंबई में अपना खुद आशियाना खरीदा है। रुहानिका की उम्र महज 15 साल है। वो सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। उन्होंने अपने घर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2023 पर 10:39 AM
15 साल की टीवी एक्ट्रेस ने मुंबई में खरीदा आशियाना, शेयर की तस्वीरें
रुहानिका को फैंस इशिता की बेटी रूही के रूप में याद करते हैं

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपना आशियाना बनाना किसी सपने से कम नहीं है। बहुत से ऐसे वरिष्ठ लोग हैं। जिनका आज भी मुंबई में अपना आशियाना बनाना एक सपना बनकर ही रह गया है। इस बीच मुंबई की एक 15 साल की टीवी एक्ट्रेस ने अपना खुद का खरीद लिया है। यह टीवी एक्ट्रेस मोस्ट पॉपुलर सीरियल ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) से लाइमलाइट में आई रुहानिका धवन (Ruhaanika Dhawan) हैं। फैंस उन्हें रूही (Ruhi) के नाम से जानते हैं। हालांकि यह शो खत्म हो चुका है। लेकिन अभी भी रुहानिक फैंस के दिलों की धड़कन बनी हुई हैं।

रुहानिका ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पेज एक फोटो शेयर किए हैं। जिसमें वो चाभी लिये हुए हैं। रुहानिका ने बताया कि उन्होंने मुंबई में अपना खुदा का घर खरीद लिया है। अपने पिता के साथ लिविंग रूप में बैठी रुहानिका तस्वीर शेयर की हैं।

रुहानिका ने कहा – बड़ा सपना पूरा किया

रुहानिका ने घर की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैंने एक बहुत बड़ा सपना पूरा कर लिया है। खुद का घर खरीद लिया है। यह मेरे और मेरे लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है। यह मेरे माता-पिता की मदद और बिना उनकी गाइडलाइन के संभव नहीं होता। धवन ने आगे कहा कि वो उन सभी अवसरों की शुक्रगुजार हैं। जिनकी वजह से यह मुकाम हासिल हो सका। धवन ने आगे में पोस्ट में अपना माता-पिता को खास तरजीह दी है। उन्होंने मां का विशेष रूप से जिक्र किया है। रुहानिका ने कहा कि उनकी मां हर तरह से देसी मां हैं। जो एक-एक पैसे पैसे बचाती हैं और उसे दोगुना करती हैं। सिर्फ भगवान और वही जानती हैं कि वो ऐसा कैसे करती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें