Get App

South Court: मुंबई में खंडहर जैसी दिखने वाली इस हवेली की कीमत 1,000 करोड़ रुपए से है ज्यादा, इतिहास भी है रोचक

South Court: 1930 के दशक के आखिर में जब इस आलीशान घर को बनाया गया था, तो इसकी कीमत 2 लाख रुपए थी, लेकिन मुंबई के मालाबार हिल में इस घर की असली कीमत इसके इतिहास और कहानियों में छिपी है, जो इसे बताए जाने का इतंजार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2023 पर 3:38 PM
South Court: मुंबई में खंडहर जैसी दिखने वाली इस हवेली की कीमत 1,000 करोड़ रुपए से है ज्यादा, इतिहास भी है रोचक
South Court: मुंबई में खंडहर जैसी दिखने वाली इस हवेली की कीमत 1,000 करोड़ रुपए से है ज्यादा

मुंबई (Mumbai) का मालाबार हिल (Malabar Hill) देश के कुछ सबसे धनी परिवारों का घर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गोदरेज परिवार जैसे कई अरबपति वहां रहते हैं, लेकिन इसी इलाके में एक घर ऐसा है, जो सदियों से खाली है और काफी बड़ा और फेमस भी है और, वो है साउथ कोर्ट (South Court)मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammad Ali Jinnah) ने इस घर को बनवाया था। पाकिस्तान के संस्थापक भारत के विभाजन में अपनी भूमिका के लिए एक बदनाम व्यक्ति हैं। कई लोग जिन्ना को अंहकारी भी बताते हैं।

हेक्टर बोलिथो की किताब जिन्नाह, क्रिएटर ऑफ पाकिस्तान में, सर चार्ल्स ओलिवैंट ने जिन्ना को उनके करियर की शुरुआत में 1,500 रुपए प्रति माह की नौकरी की पेशकश का किस्सा है। जिन्ना ने तब ये कहते हुए इस जॉब ऑफर को ठुकरा दिया था कि उन्हें ये उम्मीद है, वो एक दिन में 1,500 रुपए कमाएंगे, और उन्होंने जल्द ही ऐसा किया भी।

सुखी घर नहीं

उन्होंने अपने जीवन में इतना पैसा कमाया कि 100 साल पहले मालाबार हिल में उन्होंने अपने लिए एक बंगला खरीदा। हालांकि, ये वो बंगला नहीं था, जो आज है। उस समय मालाबार हिल मुंबई यानी तब के बॉम्बे नामचीन और पैसे वाले लोगों का गढ़ बन गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें