आप एक करोड़ रुपये में सेंट्रल मुंबई में स्टूडियो अपार्टमेंट से लेकर सबर्ब (उपनगरों) में 1 BHK फ्लैट खरीद सकते हैं। आपको दहीसर, बोरीवली और मुलंड जैसे दूर के उपनगरों में कमर्शियल स्पेस भी मिल सकता है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। यहां एक करोड़ रुपये में अपार्टमेंट खरीदना बहुत मुश्किल है।
लेकिन मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में काफी ऑप्शंस हैं। एमएमआर में थाणे, नवी मुंबई, कल्याण और डोंबिवली जैसे इलाके भी आते हैं। अगर आप 1 बीएचके फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो फिर सबर्ब आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
ब्लॉक्स (Blox) ग्राहकों को ऑनलाइन प्रॉपर्टी खरीदने की सुविधा मुहैया कराती है। इसके पास 1 करोड़ और इससे कम के 250 से ज्यादा प्रॉपर्टी की लिस्ट है। इनका आकार 400 से 700 वर्गफीट है। इसमें आपको 1 बीएचके से लेकर 2 बीएचके मिल जाएगा।
मुंबई शहर में प्रॉपर्टी की कीमत 15,000 वर्ग फीट से लेकर एक लाख वर्ग फीट तक है। थाणे, नवी मुंबई, कल्याण और डोंबिवली में 5,000 से 15,000 रुपये वर्ग फीट के बीच आसानी से रेजिडेंशियल स्पेस मिल जाएगा।
ब्लॉक्स के सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट हेड प्रत्युष सक्सेना ने कहा, "ये प्रॉपर्टी मलाड, कांदिवली पूर्व और थाणे में हैं। अच्छे डेवलपर्स के वेबसाइट्स पर कुछ कुछ प्रोजेक्ट्स अच्छी सुविधाएं देते हैं। इनकी कंस्ट्रक्शन क्वालिटी भी अच्छी होती है। इनवेस्टमेंट या पर्सनल यूज के लिए इन्हें खरीदा जा सकता है।"
अगर आप जुहू, खार या बांद्रा जैसे पॉश इलाकों में रहना चाहते हैं तो एक करोड़ रुपये के बजट में आपको स्टूडियो अपार्टमेंट ही मिलेगा। अंधेरी, सांताक्रूज और विले पारले में एक स्टूडियो का एवरेज कारपेट एरिया 180 से 200 वर्ग फीट होता है। थोड़ा अंदर जाने जैसे बोरीवली, कांदिवली और मलाड में स्टूडियो का साइज आपको 250-300 वर्गफुट तक मिल जाएगा।
अगर आप थाणे, नवी मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रह सकते हैं तो आपको एक करोड़ रुपये में 3 बीएचके भी मिल सकता है। मुंबई शहर से आप जितना दूर जाएंगे, उतनी ही सस्ती प्रॉपर्टी आपको मिल जाएगी।
रियल एस्टेट कंसल्टिंग फर्म Savills India के एमडी भाविन ठक्कर ने कहा कि मुंबई इंडिया का सबसे महंगा प्रॉपर्टी मार्केट है। इसलिए एक करोड़ रुपये के बजट में प्रॉपर्टी की तलाश करना बहुत मुश्किल है।