PPF, Post Office Deposit, NSC: छोटी बचत योजनाओं पर मिल रहा है 8% तक का ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

Small Savings Schemes Interest Rate For January-March 2023: सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना और सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) को छोड़कर सभी ज्यादातर सभी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। अब इन छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें आकर्षक हो गई है

अपडेटेड Dec 31, 2022 पर 4:48 PM
सरकार ने ज्यादातर सभी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।

Small Savings Schemes Interest Rate For January-March 2023: सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना और सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) को छोड़कर सभी ज्यादातर सभी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। अब इन छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें आकर्षक हो गई है। अब पोस्ट ऑफिस की एफडी पर 6.5-7 फीसदी का रिटर्न दिया जा रहा है। सितंबर 2022 के बाद यह दूसरी बढ़ोतरी है, जब सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही के लिए कुछ छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ाई थीं। ये जनवरी 2019 के बाद पहली बढ़ोतरी थी।

सरकार ने दिया तोहफा

बैंकों ने भी पिछले कुछ हफ्तों में अपनी एफडी पर ब्याज दरों में रिवीजन किया है। आईडीबीआई बैंक अमृत महोत्सव एफडी पर 7.60 प्रतिशत ब्याज देता है। आईडीबीआई बैंक ने 700 दिनों की जमा पर 7.60 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। ज्यादातर सभी बैंक PNB, SBI, HDFC, ICICI, Central Bank, BOB, बंधन बैंक जैसे तमाम बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। ज्यादातर सभी बैंत सीनियर सिटीजन को एफडी पर 7 फीसदी से अधिक ब्याज दे रहे हैं। बंधन बैंक 8 फीसदी से अधिक का ब्याज दे रहा है। कोटक महिंद्रा एफडी पर 7 फीसदी से अधिक ब्याज दे रहा है।


जनवरी-मार्च 2023 के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें

1 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.5 फीसदी

2 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.8 फीसदी

3 साल का पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 6.9 फीसदी

5 साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट: 7.0 फीसदी

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC): 7.0 प्रतिशत

किसान विकास पत्र: 7.2 प्रतिशत

सार्वजनिक भविष्य निधि: 7.1 प्रतिशत

सुकन्या समृद्धि खाता: 7.6 फीसदी

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना: 8.0 प्रतिशत

मंथली इनकम अकाउंट : 7.1 प्रतिशत।

ये हैं छोटी बचत योजनाएं

सेविंग स्कीम केटेगरी में 1-3 साल की टाइम डिपॉजिट और 5 साल की रेकरिंग डिपॉजिट शामिल हैं। इसके अलावा सेविंग सर्टिफिकेट जैसे नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र भी शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में PPF, सुकन्या समृद्धि खाता और सीनियर सिटीजन सेविगं स्कीम शामिल हैं। मंथली इनकम सेविंग में मंथली आय योजना शामिल है।

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बीते हफ्ते रेपो रेट में 35 बेसिस प्लाइंट की बढ़ोतरी की है। इस साल आरबीआई 225 आधार अंक यानी 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी रेपो रेट में कर चुकी है। आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ऐसी उम्मीद थी कि सरकार छोटी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दरों को बढ़ा सकती है।

इस हफ्ते 250 से ज्यादा स्मॉलकैप्स 10-41% बढ़े, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।