Get App

पंजाब की महिलाओं को जल्द मिलेंगे हर महीने 1100 रुपये, सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

Punjab AAP women scheme: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये देने के वादे को पूरा करने जा रही है। सीएम भगवंत ने बताया है कि महिलाओं को यह रकम कब से मिलेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 21, 2025 पर 11:34 PM
पंजाब की महिलाओं को जल्द मिलेंगे हर महीने 1100 रुपये, सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान
पंजाब भारी कर्ज में डूबा है, जिससे महिलाओं के लिए योजना लागू करना चुनौतीपूर्ण बन गया है।

Punjab AAP women scheme: पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार जल्द ही महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये देने वाले अपने चुनावी वादे को पूरा करने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि अगले साल 2026 का बजट पास होने के बाद प्रदेश की महिलाओं को यह रकम मिलने लगेगी।

साल 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान भगवंत मान ने वादा किया था कि महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के साथ हर महीने 1100 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। मुफ्त बस सफर का वादा पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि रकम अब तक महिलाओं की झोली में नहीं पहुंची है। सीएम मान ने कहा कि सरकार इस योजना को लागू करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है और महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण उसकी प्राथमिकता है।

वादे को पूरा करने का दबाव

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता गंवा चुकी है, जिसके बाद पंजाब में इस वादे को पूरा करने का दबाव बढ़ गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पहले ही मुफ्त बिजली जैसी महत्वपूर्ण गारंटियां पूरी की हैं। विपक्षी दल लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि महिलाओं को 1100 रुपए की रकम अब तक नहीं दी गई है। पंजाब में 18 साल से अधिक उम्र की करीब एक करोड़ महिलाएं हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें