इंडिया में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की तेज ग्रोथ में कई लोगों की बड़ी भूमिका रही है। लेकिन, ब्रोकर से करियर शुरू कर एक म्यूचु्अल फंड कंपनी का सीईओ बनने का मामला शायद ही दिखता है। हम बात कर रहे हैं कि राजीव शास्त्री की जो, NJ Mutual Fund के सीईओ हैं। यह इंडिया की नई एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 4,300 करोड़ रुपये है। 51 साल के शास्त्री इंडियन म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को बहुत करीब से देखते रहे हैं। एएमसी के दूसरे सीईओ की तरह उनका बैकग्राउंड भी फिक्स्ड इनकम रहा है। वह बताते हैं कि कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड के नीलेश शाह और ट्रस्ट एमएफ के संदीप बागला इसके उदाहरण है।
