Bank Holiday: कल बुधवार को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। देश के इस राज्य में सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी कल बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लें कि बैंक कहां-कहां बंद रहने वाले हैं। यहां जानें RBI की लिस्ट के मुताबिक देश के किन राज्यों में कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक। चेक करें पूरी लिस्ट।
बुधवार 3 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक
बुधवार 3 सितंबर को झारखंड में कर्मा पूजा की जाएगी। कर्मा पूजा झारखंड खासकर रांची और आसपास के आदिवासी इलाकों का एक प्रमुख त्योहार है। यह पर्व भाद्रपद माह में मनाया जाता है और इसे भाई-बहन के प्रेम, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं और लड़कियां उपवास रखती हैं और कर्मा पेड़ की टहनी लाकर उसकी पूजा करती हैं।
सितंबर महीने में छुट्टियां
3 सितंबर (बुधवार): रांची में कर्मा पूजा।
4 सितंबर (गुरुवार): कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में ओणम।
5 सितंबर (शुक्रवार): अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद सहित कई शहरों में ईद-ए-मिलाद/थिरुवोनम।
6 सितंबर (शनिवार): गंगटोक, जम्मू, रायपुर और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा।
12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार।
22 सितंबर (सोमवार): जयपुर में नवरात्रि स्थापना।
23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जयंती।
29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा।
30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी।
त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह इस बार भी वीकेंड पर छुट्टियां रहेंगी।
इन तारीखों पर पूरे देश में बैंकिंग सर्विस ऑफलाइन नहीं रहेंगी।