Get App

RBI: 7 फरवरी के बाद कम होगी कार, पर्सनल और होम लोन की EMI? आरबीआई घटा सकता है इंटरेस्ट रेट

RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस शुक्रवार को ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की कटौती कर सकता है। यह फैसला लगातार दो साल तक ब्याज दरों को स्थिर रखने के बाद लिया जा सकता है। RBI के इस कदम से होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन जैसे लोन की मंथली किश्त (EMI) कम हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2025 पर 4:07 PM
RBI: 7 फरवरी के बाद कम होगी कार, पर्सनल और होम लोन की EMI? आरबीआई घटा सकता है इंटरेस्ट रेट
RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस शुक्रवार को ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की कटौती कर सकता है।

RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस शुक्रवार को ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की कटौती कर सकता है। यह फैसला लगातार दो साल तक ब्याज दरों को स्थिर रखने के बाद लिया जा सकता है। RBI के इस कदम से होम लोन, पर्सनल लोन और कार लोन जैसे लोन की मंथली किश्त (EMI) कम हो सकती है। इससे देश के करोड़ों लोन ग्राहकों को फायदा होगा। RBI रेपो रेट का ऐलान 7 फरवरी को करेगा।

क्यों हो सकती है ब्याज दरों में कटौती?

आरबीआई का यह फैसला केंद्र सरकार के बजट में कंजप्शन को बढ़ाने और मार्केट में लिक्विडिटी लाने में मदद करेगा। रीटेल महंगाई दर भी आरबीआई के 6% के दायरे में बनी हुई है, इससे केंद्रीय बैंक को ब्याज दरों में कटौती करने का मौका मिलेगा।

आरबीआई ने फरवरी 2023 से रेपो रेट को 6.5% पर स्थिर रखा हुआ है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले मई 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान ब्याज दरों में कटौती की गई थी और उसके बाद इसे धीरे-धीरे 6.5% तक बढ़ा दिया गया था। अब कंजप्शन (Consuption) धीमा रहने के कारण RBI कर्ज सस्ता करके आर्थिक विकास को गति देना चाहते हैं। इससे आम लोगों पर EMI का बोझ कम होगा और जेब कम खाली होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें