Get App

बैंक के खर्चे पर नहीं कर पाएंगे ऐश, हर 15 दिन चेक होगा क्रेडिट स्कोर, ग्राहक नहीं लगा सकेंगे चूना, RBI के नए नियम

RBI New Rule: अब कोई भी ग्राहक या डिफॉल्टर बैंकों को चूना नहीं लगा पाएगा। RBI ने नए नियम जारी किये हैं। नए नियमों के मुताबिक ग्राहकों का क्रेडिट स्कोर हर 15 दिन में अपडेट होगा। ऐसे में ग्राहकों को अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाए रखने के लिए मेहनत करनी होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 2:32 PM
बैंक के खर्चे पर नहीं कर पाएंगे ऐश, हर 15 दिन चेक होगा क्रेडिट स्कोर, ग्राहक नहीं लगा सकेंगे चूना, RBI के नए नियम
RBI New Rule: अब कोई भी ग्राहक या डिफॉल्टर बैंकों को चूना नहीं लगा पाएगा।

RBI New Rule: अब कोई भी ग्राहक या डिफॉल्टर बैंकों को चूना नहीं लगा पाएगा। RBI ने नए नियम जारी किये हैं। नए नियमों के मुताबिक ग्राहकों का क्रेडिट स्कोर हर 15 दिन में अपडेट होगा। ऐसे में ग्राहकों को अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाए रखने के लिए मेहनत करनी होगी। यानी, अब आप बैंक को चूना नहीं लगा सकते। लोन लेकर EMI न चुकाना, लोन नहीं देना या लोन का सेटलमेंट कराना ग्राहकों को भारी पड़ सकता है। इसका सीधा असर उनके क्रेडिट स्कोर और किसी भी तरह के नए लोन पर पड़ सकता है।

15 दिन में अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर

अगले साल 1 जनवरी से आपको अपने क्रेडिट स्कोर के अपडेट होने के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस अब क्रेडिट स्कोर को जल्द-से-जल्द अपडेट करेंगे। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 अगस्त 2024 को इस नए नियम का ऐलान किया, जिसके तहत क्रेडिट डेटा हर 15 दिन में अपडेट किया जाएगा। यह डेटा हर महीने की 15 तारीख या महीने के अंत तक अपडेट किया जा सकेगा, या फिर क्रेडिट इंस्टीट्यूशंस (CI) और क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियां (CIC) एक निश्चित तारीख पर आपसी सहमति से इसे अपडेट करेंगी।

ग्राहकों का सही मिलेगा क्रेडिट स्कोर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें