RBI MPC: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस महीने यानी अगस्त में होने वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट में एक बार फिर कटौती कर सकता है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की रिसर्च रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। SBI की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय बैंक 25 बेसिस प्वाइंट (bps) की कटौती कर सकता है। इससे होम, कार और पर्सनल लोन लोन लेने वाले ग्राहकों को राहत मिल सकती है। इससे फेस्टिव सीजन से पहले लोन की मांग को भी बल मिलेगा।
