Get App

Rent vs EMI: नौकरीपेशा लोगों के लिए क्या है बेस्ट घर खरीदना या किराये पर लेना? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Rent vs EMI: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो। लेकिन नौकरीपेशा लोगों के लिए यह फैसला लेना आसान नहीं होता कि घर खरीदें या किराये पर रहें। यह फैसला आपकी नौकरी की स्थिरता, इनकम और भविष्य की प्लानिंग पर निर्भर करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2025 पर 5:37 PM
Rent vs EMI: नौकरीपेशा लोगों के लिए क्या है बेस्ट घर खरीदना या किराये पर लेना? समझिए पूरा कैलकुलेशन
Rent vs EMI: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो।

Rent vs EMI: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो। लेकिन नौकरीपेशा लोगों के लिए यह फैसला लेना आसान नहीं होता कि घर खरीदें या किराये पर रहें। यह फैसला आपकी नौकरी की स्थिरता, इनकम और भविष्य की प्लानिंग पर निर्भर करता है। आइए समझते हैं कि दोनों विकल्पों में कौन सा आपके लिए बेहतर हो सकता है।

किराये पर रहने के फायदे और नुकसान

अगर आपकी नौकरी या आमदनी स्थिर नहीं है, तो किराये पर रहना ज्यादा समझदारी भरा कदम है। इसमें आपको कोई भारी डाउन पेमेंट या लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर कभी नौकरी चली जाए, तो किराया देना ईएमआई के मुकाबले आसान होता है। साथ ही किराये का घर आपको कहीं भी शिफ्ट होने की आजादी देता है। यानी नौकरी या शहर बदलने में कोई परेशानी नहीं।

हालांकि, किराये पर रहने के कुछ नुकसान भी हैं। हर साल मकान मालिक किराया बढ़ाता है और लंबे समय तक किराये पर रहना सिर्फ खर्च साबित होता है। किराये के पैसे से कोई संपत्ति नहीं बनती और आखिर में आपके पास कुछ नहीं बचता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें