Get App

Retirement Planning: रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹30000 चाहिए तो कितना बड़ा फंड बनाना होगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Retirement Planning: रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹30,000 खर्च करने के लिए कितना फंड चाहिए? 15, 20, 25 और 30 साल के खर्च का कैलकुलेशन समझिए। साथ ही जानिए EPF, PPF, NPS और SIP के जरिए रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड कैसे तैयार कर सकते हैं।

Suneel Kumarअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 3:10 PM
Retirement Planning: रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹30000 चाहिए तो कितना बड़ा फंड बनाना होगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन
अगर हर महीने ₹30,000 खर्च करना है, तो सालाना खर्च ₹3.60 लाख होगा।

Retirement Planning: नौकरी से रिटायर होने के बाद हर महीने कमाई का नियमित जरिया नहीं रहता। ऐसे में जरूरी है कि पहले से इतना पैसा जमा हो, जिससे घर का खर्च आराम से चलता रहे।

अगर आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹30,000 खर्च करना चाहते हैं, तो आपको कितना फंड बनाना होगा? इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि रिटायरमेंट के बाद कितने साल तक आपको इस पैसे की जरूरत होगी और आपके निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा।

₹30,000 महीने के खर्च के लिए कितना फंड चाहिए?

अगर हर महीने ₹30,000 खर्च करना है, तो सालाना खर्च ₹3.60 लाख होगा। मान लीजिए कि रिटायरमेंट के बाद आपको 25 साल तक इस रकम की जरूरत है। इस दौरान खर्च हर साल 6% बढ़ता है और आपके निवेश पर औसतन 7% सालाना रिटर्न मिलता है। ऐसे में आपको रिटायरमेंट के समय करीब ₹75 लाख का फंड चाहिए होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें