आज कई लोग रिटायरमेंट के लिए 60 साल की उम्र का इंतजार नहीं करना चाहते। वे जल्द रिटायरमेंट के बाद अपने शौक पूरा करना चाहते हैं। लेकिन, इसके लिए आपके पास पर्याप्त फंड होना चाहिए। रिटायर होते ही रेगुलर इनकम बंद हो जाती है। 50 साल का एक व्यक्ति 5 साल में रिटायर होना चाहता है। उसके बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में 80 लाख रुपये हैं। उसका मंथली खर्च 60,000 रुपये है। सवाल है कि क्या रिटायरमेंट के लिए यह फंड पर्याप्त है?
