Get App

RBI ने 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए नए नियम किये जारी? जानिये क्या है सच

क्या RBI ने 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोट बदलने को लेकर नए नियम जारी किये हैं? आम लोग कुछ दिनों से ऐसे ही मैसेज Whatsapp पर आ रहे हैं। अगर आपके मोबाइल पर यह मैसेज आया है कि अब पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं, तो तुरंत सावधान हो जाइए

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 3:39 PM
RBI ने 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए नए नियम किये जारी? जानिये क्या है सच
क्या RBI ने 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोट बदलने को लेकर नए नियम जारी किये हैं?

क्या RBI ने 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोट बदलने को लेकर नए नियम जारी किये हैं? आम लोग कुछ दिनों से ऐसे ही मैसेज Whatsapp पर आ रहे हैं। अगर आपके मोबाइल पर यह मैसेज आया है कि अब पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं, तो तुरंत सावधान हो जाइए। यह दावा पूरी तरह फर्जी है। PIB फैक्ट चेक टीम ने साफ कर दिया है कि RBI ने ऐसा कोई नया नियम जारी नहीं किया है। साथी ही पुराने नोट बदलने की कोई सुविधा दोबारा शुरू की गई है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि अब लोग फिर से अपने पुराने नोट जमा या एक्सचेंज करा सकते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि 2016 में नोटबंदी के बाद इन नोटों को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। अब उन्हें बदलने की कोई अनुमति नहीं है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति या एजेंट आपको नोट बदलने का लालच देता है, तो यह धोखाधड़ी का मामला हो सकता है।

ऐसे फर्जी दावों के जरिए लोगों को ठगने की कोशिश की जाती है। कई मामलों में लोगों से कमीशन या फीस के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं और बाद में ठगी हो जाती है। इसलिए किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा करने से बचें और अपनी मेहनत की कमाई को जोखिम में न डालें। अगर आपको किसी भी तरह की जानकारी चाहिए, तो सिर्फ RBI की आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद सरकारी सोर्स पर ही भरोसा करें।

शिकायत कहां करें अगर बैंक सिक्के या नोट लेने से मना करे?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें