SBI Bank WeCare FD Scheme: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को तोहफा दिया है। SBI ने अपनी WeCare FD में निवेश करने की डेडलाइन बढ़ा दी है। WeCare एफडी 5 से 10 साल की एफडी है जिस पर ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। एसबीआई की WeCare एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ये ब्याज दर नई और रिन्यू होने वाली दोनों एफडी पर दी जाएगी। एसबीआई की इस खास योजना पर 31 मार्च 2024 तक निवेश किया जा सकता है।
