देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अब अपने ग्राहकों के लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। बैंक ने घोषणा की है कि वह जल्द ही IMPS (Immediate Payment Service) के जरिए किए जाने वाले ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज लगाएगा। यह चार्ज केवल उन ट्रांजैक्शनों पर लागू होगा जो ₹25,000 से अधिक होंगे।
