Get App

SBI, PNB, ICICI, HDFC के सेविंग अकाउंट में कितना चाहिए न्यूनतम बैलेंस, जानिये नियम

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक ICICI Bank ने हाल ही में न्यूनतम औसत बैलेंस को लेकर लिया गया। हालांकि, कुछ दिन में ही अपना पुराना फैसला वापस ले लिया है। पहले बैंक ने नए खाते खोलने वालों के लिए मेट्रो और अर्बन क्षेत्रों में 50,000 रुपये का MAB तय किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2025 पर 4:45 PM
SBI, PNB, ICICI, HDFC के सेविंग अकाउंट में कितना चाहिए न्यूनतम बैलेंस, जानिये नियम
प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक ICICI Bank ने हाल ही में न्यूनतम औसत बैलेंस को लेकर लिया गया।

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक ICICI Bank ने हाल ही में न्यूनतम औसत बैलेंस को लेकर लिया गया। हालांकि, कुछ दिन में ही अपना पुराना फैसला वापस ले लिया है। पहले बैंक ने नए खाते खोलने वालों के लिए मेट्रो और अर्बन क्षेत्रों में 50,000 रुपये का MAB तय किया था, जिस पर ग्राहकों ने कड़ा विरोध जताया था। आलोचना के बाद अब बैंक ने नया नियम लागू किया है, जिससे मध्यम वर्ग के लिए बैंकिंग सेवाएं कुछ आसान हो गई हैं।

जहां SBI, PNB और केनरा बैंक जैसे सरकारी बैंक MAB की शर्त खत्म करके ग्राहकों को राहत दे रहे हैं, वहीं प्राइवेट सेक्टर के बैंक जैसे ICICI, HDFC और Axis अभी भी न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की शर्त रखते हैं। ऐसे में, खाता खोलने से पहले ग्राहकों को अपने बैंक की MAB पॉलिसी जरूर जांचनी चाहिए। ताकि, पेनाल्टी से बचा जा सके।

ICICI बैंक का नया नियम

नए बदलाव के अनुसार, अर्बन और मेट्रो शहरों के लिए न्यूनतम औसत बैलेंस 15,000 रुपये होगा। सेमी-अर्बन क्षेत्रों में यह 7,500 रुपये और ग्रामीण शाखाओं में 2,500 रुपये तय किया गया है। हालांकि, यह लिमिट अभी भी कई बैंकों से ज्यादा है, जिन्होंने न्यूनतम बैलेंस की शर्त कम कर दी है या हटा दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें