SBI Salary Account: सैलरी पैकेज अकाउंट (SBI Salary Package Account) सैलरी क्लास कस्टमर को ऑफर किया जाता है। एसबीआई के इस अकाउंट में कई तरह के फायदे ग्राहकों को दिये जाते हैं। सैलरी क्लास एसबीआई सैलरी पैकेज अकाउंट में एडवांस और सेफ नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। एसबीआई कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (CSP) अकाउंट कॉर्पोरेट और इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट के लिए डिजाइन किया गया है।
