Get App

SBI Bank की सीनियर सिटीजन के लिए खास योजना, मिलेगा 7.90% का इंटरेस्ट

SBI Sarvottam: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI) ग्राहकों के लिए अमृत कलश और सर्वोत्तम नाम से 2 योजनाएं चला रहा है। दोनों ही Fixed Deposit स्कीम है। SBI बैंक सीनियर सिटीजन के लिए सर्वोत्तम स्कीम चला रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2024 पर 6:00 AM
SBI Bank की सीनियर सिटीजन के लिए खास योजना, मिलेगा 7.90% का इंटरेस्ट
SBI सीनियर सिटीजन को ऑफर कर रहा है खास स्कीम।

SBI Sarvottam: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI) ग्राहकों के लिए अमृत कलश और सर्वोत्तम नाम से 2 योजनाएं चला रहा है। दोनों ही Fixed Deposit स्कीम है। SBI बैंक सीनियर सिटीजन के लिए सर्वोत्तम स्कीम चला रहा है। एसबीआई सर्वोत्तम योजना में ज्यादा ब्याज 7.90 फीसदी का ऑफर कर रहा है। हालांकि, इसमें कई नियम हैं जिसे निवेशकों को पूरा करना होता है। एसबीआई सर्वोत्तम (SBI Sarvottam) योजना में समय से पहले पैसा नहीं निकाल सकते। ये नॉन-कॉलेबल योजनाएं हैं जिनमें समय से पहले पैसा नहीं ले सकते। अगर समय से पहले पैसा निकालते हैं तो चार्ज देना होगा।

SBI सर्वोत्तम FD स्कीम पर ब्याज

SBI की सर्वोत्तम योजना में पीपीएफ, NSC और पोस्ट ऑफिस की सेविंग योजनाओं की तुलना में ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई की इस योजना के सबसे बड़ा फायदा है कि ये सिर्फ एक साल और 2 साल की ही स्कीम है। यानी, आप कम समय में बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं। एसबीआई सर्वोत्तम (SBI Sarvottam) योजना में ग्राहकों को 2 साल की जमा यानी एफडी पर 7.4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज दर आम जनता के लिए है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी योजना पर 7.90 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं, एक साल के निवेश पर आम जनता को 7.10 फीसदी और सीनिसर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

ग्राहकों को मिलेगा कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें