SBI vs PNB FD Rate: पिछले हफ्ते एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक बार फिर FD पर ब्याज बढ़ाया था। हाल में देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया था। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद देश में लोन और जमा दोनों पर ब्याज बैंकों ने बढ़ाया है। यहां आपको देश के दो पब्लिक सेक्टर बैंक के FD पर मिल रहे ब्याज का अंतर बता रहे हैं कि वह अलग-अलग मैच्योरिटी वाली FD पर कितना ब्याज दे रहे हैं।
