School Summer Vacation: इस राज्य में 40 दिनों के लिए बंद हो गए हैं स्कूल, इस तारीख को खुलेंगे

School Summer Vacation Uttar Pradesh: आगरा, कानपुर, नोएडा समेत कई शहरों में तापमान 40-47 डिग्री के आसपास चल रहा है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड May 20, 2024 पर 9:27 PM
Story continues below Advertisement
School Summer Vacation Uttar Pradesh: आगरा, कानपुर, नोएडा समेत कई शहरों में तापमान 40-47 डिग्री के आसपास चल रहा है।

School Summer Vacation Uttar Pradesh: आगरा, कानपुर, नोएडा समेत कई शहरों में तापमान 40-47 डिग्री के आसपास चल रहा है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। स्कूल छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। बढ़ते तापमान के बीच नोएडा में भी स्कूल गर्मी की छुट्टियों के लिए बंद कर दिए गए हैं। नोएडा में कई स्कूलों ने 13 से 17 मई के बीच छुट्टियों का ऐलान कर दिया था। वहीं, यूपी के प्राइवेट स्कूलों में भी 20-25 मई 2024 के बीच गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।

40 दिन बंद रहेंगे स्कूल

मौसम को देखते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने एक नोटिस जारी कर सभी प्राइमरी स्कूलों में 20 मई 2024 से समर वेकेशन घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में स्थित ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों ने 13 मई से 17 मई 2024 के बीच छुट्टी का ऐलान कर दिया था। अब ये सभी स्कूल करीब 40 दिन बाद खुलेंगे। कुछ स्कूल 18 जून के आसपास खुलेंगे, कुछ प्राइवेट स्कूल जून के आखिरी हफ्ते में और कुछ एक जुलाई से खुल जाएंगे। उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने काउंसिल स्कूलों में करीब एक महीने के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि सभी स्कूल 18 जून को खुलेंगे। 2024 की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्कूल बच्चों को ऑनलाइन होमवर्क भेज रहे हैं।


दिल्ली में स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल से दिसंबर तक के आधिकारिक छुट्टी के तहत दिल्ली में सरकारी और प्राइवेट स्कूल इन तारीखों पर बंद रहेंगे।

11 मई से 30 जून: समर वेकेशन (गर्मियों की छुट्टी)

17 जुलाई: मुहर्रम

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

26 अगस्त: जन्माष्टमी

16 सितंबर: ईद-ए-मिलाद

2 अक्टूबर: गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश)

9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर: विंटर ब्रेक

12 अक्टूबर: दशहरा

17 अक्टूबर: वाल्मिकी जयंती

31 अक्टूबर: दिवाली

15 नवंबर: गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर: क्रिसमस

EPFO ने मार्च में 14.41 लाख नए सदस्य जोड़े, कर्मचारियों ने PF निकालने की जगह चुना मर्ज करने

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।