SCSS vs FD: कई स्मॉल फाइनेंस बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स इन दिनों सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रही हैं। SCSS जमा के लिए वर्तमान ब्याज दर 7.6% है। पांच बैंक ऐसे हैं जो सीनियर सिटीजन को 8.5% या अधिक ब्याज FD पर ऑफर कर रहे हैं। कई अन्य बैंक 8% या अधिक सालाना ब्याज ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, ये ध्यान देने वाली बात है कि ज्यादा ब्याज का ये मतलब नहीं है कि यें सीनियर सिटीजन स्मॉल सेविंग से बेहतर हैं। यहां आपको FD का समय और अन्य फायदे चेक करने होंगे। आइए जानतें हैं इन बैंकों की दरों के बारे में..
