Get App

क्रेडिट डिफॉस्ट स्वाप बेच सकेंगे म्यूचुअल फंड्स, सेबी ने सर्कुलर जारी कर दी हरी झंडी

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने म्यूचुअल फंडों को कुछ शर्तों के साथ क्रेडिट डिफॉल्ट स्वाप (CDS) बेचने की मंजूरी दे दी है। अब तक भारत में म्यूचुअल फंड यूजर्स को सिर्फ यूजर्स के तौर पर CDS ट्रांजैक्शंस में शामिल होने की अनुमति मिली हुई थी। इसके तहत फंड्स क्रेडिट अपने पास मौजूद कॉरपोरेटस बॉन्ड्स से जुड़े जोखिम की हेजिंग के लिए प्रोटेक्शन खरीदने की अनुमति भी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2024 पर 9:43 PM
क्रेडिट डिफॉस्ट स्वाप बेच सकेंगे म्यूचुअल फंड्स, सेबी ने सर्कुलर जारी कर दी हरी झंडी
म्यूचुअल फंड कुछ शर्तों के साथ क्रेडिट डिफॉल्ट स्वाप की बिक्री कर सकते हैं।

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने म्यूचुअल फंडों को कुछ शर्तों के साथ क्रेडिट डिफॉल्ट स्वाप (CDS) बेचने की मंजूरी दे दी है। अब तक भारत में म्यूचुअल फंड को सिर्फ यूजर्स के तौर पर CDS ट्रांजैक्शंस में शामिल होने की अनुमति मिली हुई थी। इसके तहत फंड्स को अपने पास मौजूद कॉरपोरेटस बॉन्ड्स से जुड़े जोखिम की हेजिंग के लिए प्रोटेक्शन खरीदने की अनुमति भी थी। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की तरफ से 20 सितंबर को जारी सर्कुलर में इस सिलसिले में नियमों का आसान बनाया गया है।

सर्कुलर में कहा गया है कि रिजर्व बैंक ने फरवरी 2022 में मास्टर डायरेक्शन के जरिये अपने फ्रेमवर्क में संशोधन किया, ताकि प्रोटेक्शन सेलर्स के बेस का विस्तार कर CDS मार्केट को डिवेलप करने में मदद मुहैया कराई जा सके। प्रोटेक्शन सेलर्स के बेस के विस्तार के तहत म्यूचुअल फंड समेत नॉन-बैंक रेगुलेटेड इकाइयों को भी शामिल किया गया है।

इस घटनाक्रम और इस मामले पर विचार करने के लिए बने वर्किंग ग्रुप के सुझावों, म्यूचुअल फंड सलाहकार समिति के सुझावों, AMFI और इस मसले पर जारी पेपर पर मिले सुझावों आदि को ध्यान में रखते हुए यह सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में म्यूचुअल फंड्स को पर्याप्त जोखिम प्रबंधन के साथ CDS खरीदने और बेचने में सहूलियत देने की बात है।

सेबी के सर्कुलर में कहा गया है, 'CDS में भागीदारी के लिए इस तरह की सहूलियत म्यूचुअल फंड्स के लिए अतिरिक्त इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स की तरह काम करेगी और इससे कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।' सर्कुलर के मुताबिक, म्यूचुअल फंड कुछ खास शर्तों के साथ क्रेडिट डिफॉल्ट स्वाप की बिक्री कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें