Senior Citizen Saving Scheme Vs Bank FD: सीनियर सिटीजन को ज्यादातर बैंक एफडी पर अन्य निवेशकों की तुलना में थोड़ा ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं। केंद्र सरकार सीनियर सिटीजन को उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) एक सरकारी योजना है। बैंक FD सभी पब्लिक, प्राइवेट और स्मॉल सेविंग बैंक ऑफर करते हैं। Bank FD और एससीएसएस के बीच कई समानताएं हैं, जिसमें लॉक इन पीरियड भी शामिल है। दोनों के बीच कुछ अंतर और और हर एक योजना के अपने फायदे हैं।
