बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र की सत्ता गंवाने के बाद अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। ठाणे के 66 नगर सेवक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल हो गए हैं। बता दें कि शिवसेना में बगावत कर सीएम बने एकनाथ शिंदे पार्टी के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की विरासत का दावा कर रहे हैं।
