Share Market Holiday: आज शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण बंद रहेगा शेयर बाजार, नहीं होगी ट्रेडिंग

Share Market Holiday Today Good Friday 18 April 2025: भारतीय शेयर बाजार बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) आज 18 अप्रैल 2025 शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बंद रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार को वीकेंड के कारण शेयर बाजार तीन दिन के लिए बंद रहने वाला है

अपडेटेड Apr 18, 2025 पर 6:54 AM
Story continues below Advertisement
Share Market Holiday Today Good Friday 18 april 2025: भारतीय शेयर बाजार बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) आज 18 अप्रैल 2025 शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बंद रहेगा।

Share Market Holiday Today Good Friday 18 April 2025: भारतीय शेयर बाजार बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) आज 18 अप्रैल 2025 शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बंद रहेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार को वीकेंड के कारण शेयर बाजार तीन दिन के लिए बंद रहने वाला है। अब शेयर बाजार में ट्रेडिंग सोमवार 21 अप्रैल 2025 से फिर से शुरू होगी। छुट्टियों के दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग या सेटलमेंट नहीं किया जाएगा।

कमोडिटी बाजार भी रहेगा बंद

गुड फ्राइडे के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की सुबह और शाम दोनों सत्रों में ट्रेडिंग बंद रहेगी। इसके अलावा नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) में भी कोई कारोबार नहीं होगा।


अगली छुट्टी कब है?

गुड फ्राइडे के बाद अगली बाजार छुट्टी 1 मई 2025 को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर होगी।

2025 में शेयर बाजार की अन्य प्रमुख छुट्टियां इस प्रकार हैं।

15 अगस्त (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस

27 अगस्त (बुधवार): गणेश चतुर्थी

2 अक्टूबर (गुरुवार): गांधी जयंती / दशहरा

21 अक्टूबर (मंगलवार): दिवाली लक्ष्मी पूजन – इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग हो सकती है

22 अक्टूबर (बुधवार): दिवाली बलिप्रतिपदा

5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक देव प्रकाश पर्व

25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस

निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपना ट्रेडिंग प्लान तैयार करें ताकि कोई जरूरी ट्रांजेक्शन छूट न जाए।

आरबीआई के नए नियमों से क्या ग्राहकों को Gold Loan लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।