Get App

सिल्वर ईटीएफ और सिल्वर फंड ऑफ फंड्स में से किसमें निवेश में ज्यादा फायदा?

सोने और चांदी के बीच एक बड़ा फर्क यह है कि चांदी का इस्तेमाल कई इंडस्ट्री में होता है। इसलिए इसकी डिमांड का असर इसकी कीमतों पर पड़ता है। पिछले कुछ समय से चांदी की सप्लाई डिमांड के मुकाबले कम है। इससे इसकी कीमतों में तेजी दिखी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2025 पर 2:26 PM
सिल्वर ईटीएफ और सिल्वर फंड ऑफ फंड्स में से किसमें निवेश में ज्यादा फायदा?
बीते एक साल में जहां सोने ने 32 फीसदी रिटर्न दिया है वही चांदी का रिटर्न 27 फीसदी रहा है।

चांदी में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। चांदी का इस्तेमाल कई तरह की इंडस्ट्री में होता है। इससे इसकी डिमांड बढ़ रही है, जिसका असर इसकी कीमतों पर पड़ रहा है। 2024 में चांदी की सप्लाई डिमांड के मुकाबले कम रही। सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के उत्पादन में चांदी का इस्तेमाल हो रहा है।

चांदी में 15-20 फीसदी उछाल आ सकता है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि Gold के मुकाबले Silver की वैल्यूएशन कम है। इसका पता गोल्ड-टू-सिल्वर रेशियो से मिलता है। ऐतिहासिक रूप से इसका औसत रेशियो 68 रहा है। लेकिन, अभी करीब 90 पहुंच गया है। इसका मतलब है कि चांदी की वैल्यूएशन सोने के मुकाबले कम है। कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर गोल्ड की कीमतों में स्थिरता आती है तो चांदी में 15-20 फीसदी उछाल दिख सकता है।

बीते एक साल में चांदी ने दिया 27 फीसदी रिटर्न

सब समाचार

+ और भी पढ़ें