Silver Hallmarking: अगर आप चांदी की ज्वेलरी खरीदते हैं और उसकी शुद्धता को लेकर हमेशा मन में सवाल रहता है, तो आने वाले समय में राहत मिल सकती है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) ने संकेत दिया है कि फ्यूचर में चांदी की ज्वेलरी पर भी हॉलमार्क अनिवार्य किया जा सकता है। हालांकि, यह कदम तभी उठाया जाएगा जब इसके लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। 1 सितंबर से HUID सिस्टम के तहत चांदी की ज्वेलरी और आर्टिकल्स को हॉलमार्क किया जा रहा है और अब तक 23 लाख से ज्यादा चांदी के आइटम्स सर्टिफाइड हो चुके हैं।
