Get App

चांदी कर सकती है मालामाल, कीमतों में तेजी जारी रहने के ये हैं 5 बड़े कारण

चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। कमोडिटी एक्सचेंज में सिल्वर फ्यूचर्स 115,136 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इंडिया में सिल्वर फ्यूचर्स में मार्च 2015 से ट्रेडिंग हो रही है। तब से पहली बार चांदी इस लेवल पर पहुंची है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 17, 2025 पर 1:44 PM
चांदी कर सकती है मालामाल, कीमतों में तेजी जारी रहने के ये हैं 5 बड़े कारण
चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ रही है। खासकर ग्रीन एनर्जी सेक्टर में इसका काफी इस्तेमाल हो रहा है।

इनवेस्टर्स की नजरें स्टॉक्स और गोल्ड की कीमतों पर टिकी हैं। लेकिन, असली मौका चांदी में दिख रहा है। चांदी के बढ़ते इंडस्ट्रियल इस्तेमाल का असर इसकी कीमतें पर पड़ रहा है। चांदी की कीमतों में तेजी आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। कमोडिटी एक्सचेंज में सिल्वर फ्यूचर्स 115,136 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इंडिया में सिल्वर फ्यूचर्स में मार्च 2015 से ट्रेडिंग हो रही है। तब से पहली बार चांदी इस लेवल पर पहुंची है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें 14 साल की ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। चांदी में तेजी जारी रहने की 5 बड़ी वजहें हैं।

1. ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से अनिश्चितता बढ़ी है। इससे इनवेस्टर्स Gold में ज्यादा इनवेस्ट कर रहे हैं। इसका असर चांदी पर भी दिख रहा है। इसके अलावा अमेरिका के कॉपर पर 50 फीसदी ड्यूटी लगा देने के बाद चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। चांदी कॉपर माइनिंग का एक बायोप्रोडक्ट है। मैकिस्को पर अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ से भी चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला है। इसकी वजह यह है कि मैक्सिको दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक है।

2. बढ़ती इंडस्ट्रियल डिमांड

चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ रही है। खासकर ग्रीन एनर्जी सेक्टर में इसका काफी इस्तेमाल हो रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और सोलर पैनल्स इसके उदाहरण हैं। इसके अलावा चांदी का इस्तेमाल पहले से स्मार्टफोन और कंप्यूटर्स में भी होता आया है। 2040 तक ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में चांदी का इस्तेमाल तिगुना हो जाने का अनुमान है। अब मेडिकल डिवाइसेज में भी चांदी का इस्तेमाल होने लगा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें