Get App

Silver Price Crash: सिल्वर में 46 साल की सबसे बड़ी गिरावट से इनवेस्टर्स क्या सबक ले सकते हैं?

मिरै एसेट शेयरखान के डेटा के मुताबिक, सोने और चांदी में आई दो सत्रों की गिरावट से निवेशकों को 5 लाख करोड़ डॉलर की चपत लगी है। गोल्ड के निवशकों को 3.5 लाख करोड़ डॉलर का झटका लगा है। सिल्वर के निवेशकों को 1.5 लाख करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है

Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 8:05 PM
Silver Price Crash: सिल्वर में 46 साल की सबसे बड़ी गिरावट से इनवेस्टर्स क्या सबक ले सकते हैं?
29 जनवरी सोना चढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। चांदी 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

सिल्वर में 30 जनवरी और 1 फरवरी को जो हुआ, उसकी उम्मीद शायद ही किसी इनवेस्टर ने की होगी। 30 जनवरी को दुनियाभर में चांदी में 1980 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। लेकिन, भारत में गिरावट का सिलसिला 1 फरवरी को भी जारी रहा। 1 तारीख को यूनियन बजट पेश होने की वजह से कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स खुला था। एमसीएक्स पर सिल्वर में 9 फीसदी की गिरावट आई।

सिल्वर के निवेशकों को कुल कितना नुकसान हुआ?

मिरै एसेट शेयरखान के डेटा के मुताबिक, सोने और चांदी में आई दो सत्रों की गिरावट से निवेशकों को 5 लाख करोड़ डॉलर की चपत लगी है। गोल्ड के निवशकों को 3.5 लाख करोड़ डॉलर का झटका लगा है। सिल्वर के निवेशकों को 1.5 लाख करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। इससे निवेशकों में घबराहट है। अब तक शेयर बाजार में नुकसान की भरपाई सोने और चांदी में तेजी से हो रही थी। लेकिन, अब तो सोने और चांदी ने भी निवेशकों को बड़ा जख्म दे दिया है।

सिल्वर में गिरावट से किसे सबसे ज्यादा नुकसान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें